Today Horoscope : दैनिक राशिफल 26 अप्रैल (Tuesday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 26 अप्रैल (Tuesday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : इस राशि के लोग आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
  2. वृषभ: आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।
  3. मिथुन: नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए सुंदर वस्त्रों के प्रति आपका रूझान घटेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्यागकर सक्रिय रहें।
  4. कर्क: सूर्य व चन्द्रमा शुभ गोचर रत रहकर लाभान्वित करेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय पारिवारिक कार्यों में होगा।
  5. सिंह: सूर्य व चन्द्रमा शुभ गोचर रत रहकर लाभान्वित करेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय पारिवारिक कार्यों में होगा।
  6. कन्या: बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।
  7. तुला: स्वास्थ्य के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा,इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसे स्थगित कर दे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई व्यक्ति उकसाने की कोशिश करेगा। आपको किसी के कहने में आकर किसी से भी वाद विवाद को करने से बचना होगा। मित्रों का सहयोग पाकर आप किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर पाएंगे। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप किसी विवाद में पड़े,तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड सकता है,जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। आपको अपनी किसी समस्या के लिए भाइयों से बातचीत करनी होगी।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप किसी बड़े काम को अंजाम देंगे और उससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यवसाय की डूबी हुई रकम आज आपको प्रयास के बाद प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे। आज कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
  9. धनु: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी आ सकती है।
  10. मकर: वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
  11. कुंभ: बातचीत में संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
  12. मीन: आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन किताबें पढ़ने का रहेगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने भी जा सकते हैं। इस राशि के लोग आज किसी की मदद कर सकते हैं। साथ ही आज आपको अपनी पिछली गलतियों का एहसास होगा।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)