न्यूज़

नोट पर छपी इन तिरछी लाइन्स का मतलब समझ लीजिए, बेहद जरूरी काम की चीज़ है

हम रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनपर हम ध्यान नहीं देते हैं। अगर भारतीय करेंसी की बात करे तो प्रतिदिन हम उसका अनेकों बार इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसपर कभी गौर नहीं फरमाया है। उदहारण के लिए नोटों पर बनी अलग-अलग चिन्ह और लाईनें आदि।

भारतीय नोटों बनी तिरक्षी लाईनों के बारे में बहुत सारे लोगों को नहीं पता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नोटों पर बनी तिरक्षी लाईनों का अर्थ क्या होता है?

आपने देखा होगा 100, 200, 500 और 2000 के नोटों पर तिरक्षी लाईने बनी होती है, जो नोट की कीमत के आधार पर घटती-बढ़ती है।

बता दें कि नोट पर बनी तिरक्षी लाईनों को ब्लीड मार्क्स कहा जाता है और इसे विशेषकर नेत्रहीन लोगों के लिए बनाया गया है। ताकि इन लाइनों को छूकर नेत्रहीन लोग यह पता लगा सकें कि नोट कितने का है। अलग-अलग नोटों पर लाईनों की संख्या भी अलग-अलग होती है, जिससे नोट की कीमत का पता चलता है।

100 और 200 रुपये के नोट पर दोनों तरफ चार-चार लाईनें और दो जीरो होता है। वहीं 500 रुपये के नोट में 5 और 2 हजार के नोट में दोनो तरफ 7-7 लाईनें खींची रहती हैं। इन लकीरों को छूकर नेत्रहीन लोग यह जान पाते हैं कि कितने रुपये का नोट है।

इसके अलावा नोटों पर अलग-अलग तस्वीरें छ्पी होती हैं जो भारतीय इतिहास और धार्मिक मह्त्व को दर्शाती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *