दुनियान्यूज़

बच्चों के लिए खुशखबरी, फाइजर कर रहा 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल

 अमेरिका का मशहूर फार्मा कंपनी फाइज़र ने अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों में अपनी वैक्सीन के बड़े ट्रायल की तैयारी शुरु कर दी है। फाइज़र ने मंगलवार बताया कि इस स्टडी में अमेरिका, फिनलैंड, पोलैंड और स्पेन में 90 से ज्यादा क्लीनिकल साइट्स पर 4,500 बच्चों पर ट्रायल किया जाएगा. यूरोपीय नियामक संस्था पहले से ही फाइज़र की वैक्सीन के 12 से 15 वर्ष आयु समूह में इस्तेमाल की छूट दे चुकी है.

यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने बताया था कि बच्चों में वैक्सीन का प्रभाव सकारात्मक रहा है और कोई साइड इफेक्ट्स नहीं दिखाई दिए हैं. इससे पहले अमेरिका और कनाडा में फाइज़र की वैक्सीन के 12 साल से अधिक आयु समूह में इस्तेमाल की छूट दी जा चुकी है.

कुछ दिन पहले ब्रिटेन की मेडिसिन रेगुलेटरी बॉडी ने भी फाइज़र की वैक्सीन को 12-15 साल उम्र के बच्चों में इस्तेमाल की छूट दे दी है. देश की रेगुलेटरी अथॉरिटी ने वैक्सीन को इस आयु समूह के लिए पूरी तरह सेफ बताया है.

अथॉरिटी ने कहा है कि हमने इस वैक्सीन का 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों में सफल ट्रायल किया है. ये वैक्सीन इस आयु समूह के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावकारी पाई गई है. इसमें किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं दिखा है. हालांकि अब ये देश में वैक्सीन की एक्सपर्ट कमेटी पर निर्भर है कि वो इस आयुसमूह में वैक्सीनेशन की छूट देगी या नहीं.

वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में 2000 बच्चों को शामिल किया गया था. कमीशन ऑन ह्यूमन मेडिसिन के चेयरमैने प्रोफेसर सर मुनीर पीरमोहम्मद ने कहा-बच्चों में ट्रायल करते वक्त हम विशेष तौर पर साइड इफेक्ट्स का खयाल रख रहे थे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 833

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *