न्यूज़

उपराष्ट्रपति नायडू ने दशहरे की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने दशहरे की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार है –

“दशहरे के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

देश भर में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दशहरे का पर्व ‘बुराई’ पर ‘अच्छाई’ की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के पवित्र, सदाचारी और नेक जीवन की याद दिलाता है और उनके द्वारा दिखाए गए नेकी के मार्ग को अपनाने हेतु हमारा मार्गदर्शन करता है।

दशहरा हमें यह याद दिलाने का अवसर है कि हमें लगातार आसुरी शक्तियों का दमन करने और अच्छाई तथा सद्भाव को बढ़ावा देने की जरूरत है। मेरी यह कामना है कि यह पर्व देश में शांति, समरसता और समृद्धि लेकर आए।”

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *