न्यूज़

राष्ट्रपति कोविंद ने दशहरे की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दशहरे की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहाः-

“विजया दशमी के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे हुए सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

विजया दशमी को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलना सिखाता है। भगवान राम का व्यक्तित्व और मर्यादा-पुरुषोत्तम के रूप में उनका सम्यक् आचरण जन-जन के लिए एक आदर्श है।

मेरी कामना है कि यह त्योहार समाज के नैतिक आधार को मजबूत बनाए और सभी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करे।”

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *