वायरलअपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

मेरा पति और उसकी बहन बाथरूम में.. मुस्लिम महिला बोली- मेरे सामने ही बहन से सेक्स करता है पति, MP का चौंकाने वाला केस

खबर इंडिया की। भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए। राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर शामिल हुईं। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे। इस दौरान विजया रहाटकर ने बताया कि आज करीब 50 मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी अधिकतर शिकायतें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और साइबर क्राइम से संबंधित हैं।

जनसुनवाई के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोग से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ संबंध बनाता है। महिला के मुताबिक उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी।

पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की जानकारी अपने सास-ससुर को भी दी, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि वह कई बार पुलिस के पास भी शिकायत लेकर गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसे थाने से लौटा दिया गया।

आखिरकार महिला राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची और अपनी पूरी आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत सुनने के बाद आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तुरंत पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें पति-पत्नी के बीच बच्चों को लेकर चल रहा विवाद आयोग ने सुलझा दिया। बताया गया कि करीब दो महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अलग रहने का फैसला कर लिया था।

महिला आयोग का कहना है कि ऐसे मामलों में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए लगातार जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 775

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *