वायरलअपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

जिंदगी क्यों बर्बाद की.. फांसी का फंदा डालकर बॉयफ्रेंड को भेजी तस्वीर, फिर की खुदकुशी, वॉट्सएप चैट में आर्शिक ने दी थी गालियां.!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के धार जिले से प्यार में धोखा मिलने के बाद आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है।

यहां 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती का करीब 5 साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन युवक के शादी से मुकर जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

मृतका ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं, युवती ने फांसी लगाने से पहले अपनी कुछ तस्वीरें खींचकर उस युवक को भेजी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट के कुछ पन्ने और युवती का मोबाइल फोन मिला है।

मोबाइल की जांच में एक युवक के साथ लंबी व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और कुछ फोटो भी सामने आए हैं।

चैट में युवक द्वारा युवती के साथ गाली-गलौज किए जाने की बात भी सामने आई है।

सुसाइड नोट के अनुसार युवती की पहचान युवक महेश से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

युवती का कहना था कि युवक कई सालों से उससे शादी का वादा कर रहा था। इसी भरोसे में उसने परिवार द्वारा तय किए गए रिश्तों को भी ठुकरा दिया।

परिजनों के अनुसार, जब भी परिवार कहीं रिश्ता तय करता, युवक युवती से उस रिश्ते को तोड़ने के लिए कहता और खुद उससे शादी करने का वादा करता।

लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर जाता। बताया जा रहा है कि युवक ने कहीं और सगाई कर ली थी, जिसके बाद युवती पूरी तरह टूट गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

घटना के दिन युवती घर पर ही थी। बड़ी बहन के अनुसार, उसने युवती से कुछ देर बच्ची को संभालने के लिए कहा था। युवती बच्ची को लेकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज आई तो वह कमरे में पहुंची। वहां युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि यदि युवक ने समय रहते साफ जवाब दे दिया होता, तो शायद युवती इतना बड़ा कदम नहीं उठाती।

फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल चैट और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के अनुसार, मोबाइल फोन से मिले साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराई जाएगी और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 774

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *