नगालैंड और मेघालय में चल रहा है मतदान, पीएम और खरगे ने की भारी संख्या में मतदान की अपील

नगालैंड और मेघालय में चल रहा है मतदान, पीएम और खरगे ने की भारी संख्या में मतदान की अपील

नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। नगालैंड और मेघालय की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 12.06% और नगालैंड चुनाव में 15.76% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोटरों से भारी संख्या में मतदान की अपील की है।

•             10:46 AM, 27 Feb 2023

कोहिमा में शांतिपूर्ण मतदान जारी

नगालैंड के कोहिमा विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण वोटिंग हो रही है।

•             10:06 AM, 27 Feb 2023

मेघालय में सुबह 9 बजे तक 12.06 और नगालैंड में 15.76 फीसद हुई वोटिंग

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 12.06% और नगालैंड चुनाव में 15.76% मतदान दर्ज किया गया है।

•             10:02 AM, 27 Feb 2023

वरिष्ठ नागरिकों ने डाला वोट

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच नगालैंड के तौफेमा गांव के वरिष्ठ नागरिक, एनडीपीपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री नेफियू रियो के उत्तरी अंगामी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए इंतजार करते दिखाई दिए।

•             09:52 AM, 27 Feb 2023

कुष्ठ रोगियों के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य का पहला अस्थायी मतदान केंद्र विशेष रूप से कुष्ठ रोगियों के लिए नोंगपोह में स्थापित किया गया है।

•             09:23 AM, 27 Feb 2023

नगालैंड के डिप्टी सीएम ने डाला वोट

नगालैंड के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता यानथुंगो पैटन ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

•             09:03 AM, 27 Feb 2023

भाजपा विधायक ने किया दावा

भाजपा विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में मतदान किया। उन्होंने कहा हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है। हमें जनता का आर्शीवाद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी आएगी।

•             08:57 AM, 27 Feb 2023

भाजपा उम्मीदवार ने डाला वोट

मेघालय में भाजपा उम्मीदवार एएल हेक ने पूर्वी खासी हिल्स विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान वह मतदाताओं से भी मिले।

•             08:33 AM, 27 Feb 2023

मतदान के लिए लगी लोगों की कतार

नगालैंड के शमातोर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं।

•             08:27 AM, 27 Feb 2023

पांच मतदाताओं को किया गया सम्मानित

मेघालय विधानसभा चुनाव में शुरुआती मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए पहले पांच मतदाताओं को सम्मानित किया गया है।

•             08:20 AM, 27 Feb 2023

खरगे ने की वोटरों से मतदान की अपील

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से भारी मतदान की अपील की। खरगे ने ट्वीट कर लिखा कि मेघालय और नगालैंड के लोग प्रगतिशील, कल्याणकारी सरकारों की ओर देख रहे हैं। बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हमारे पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नागालैंड के हमारे बहनों और भाइयों से आग्रह है कि बदलाव का एक मौका दें।