न्यूज़भारत

क्या नशे में होने के चलते जर्मनी में विमान से उतारे गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

खबर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नशे की अवस्था में होने की वजह से विमान से उतार दिया गया था, चूंकि नियमों के मुताबिक नशे की अवस्था में किसी भी व्यक्ति को विमान से यात्रा करने की इजाजत नहीं होती है, लेकिन बीजेपी का आरोप है कि भगवंत मान ने नशे की अवस्था में विमान से यात्रा करके ना महज पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम बदनाम किया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जर्मनी में फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नशे में होने के चलते दिल्ली की फ्लाइट से उतार दिया गया था।

यह है पूरा मामला

भगवंत मान 17 सितंबर को जर्मनी से दिल्ली लौट रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी दौरान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उन्हें लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया। वे नशे में थे, इसलिए एयरलाइन ने ऐसा फैसला लिया।

लुफ्थांसा वेबसाइट के मुताबिक, यह विमान फ्रैंकफर्ट से शनिवार दोपहर 1.40 बजे रवाना होने वाला था। यह दिल्ली में रात 12.55 बजे लैंड करता, लेकिन इस हंगामे के बाद विमान 4 घंटे की देरी से शाम 5.52 बजे उड़ान भर पाया और सोमवार सुबह 4.30 बजे दिल्ली में लैंड हुआ।

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी यह खबर शेयर की है। हालांकि, ‘आप’ ने रिपोर्ट्स का खंडन कर इसे विरोधियों के ‘गंदे हथकंडे’ बताया।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 758

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *