न्यूज़भारत

आपको भगवान श्रीराम से इतनी नफरत क्यों है… पूर्व केंद्रीय मंत्री के ‘कुत्ते’ वाले बयान पर भड़के हार्दिक पटेल

एक बार फिर कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हार्दिक पटेल ने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधा है। ट्विटर पर एक ट्वीट में उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्री राम और हिन्दुओं से इतनी ज्यादा नफरत क्यों करती है? उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की जनता को राम के नाम पर धोखा दिया गया और अयोध्या में राम मंदिर बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं।

हार्दिक पटेल ने भाजपा में शामिल होने के कयासों के बीच ट्वीट किया, “मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुक़सान पहुँचाने का प्रयास करती हैं। आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा कि “मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि भगवान श्री राम से आपकी क्या दुश्मनी है? हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भी बन रहा है, फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्रीराम के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।”

गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने से पहले ही हार्दिक पटेल पार्टी नेतृत्व पर सवाल करते रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी में काम करने की आजादी की कमी के बारे में हमेशा से शिकायत करते रहे है और यहां तक ​​​​कि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने करियर के कुछ सालो को भारत कि सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी में बर्बाद कर दिया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *