Today Horoscope : दैनिक राशिफल 25 मई (Wednesday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 25 मई (Wednesday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार पर भी ध्यान दें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
  2. वृषभ: संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
  3. मिथुन: कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के क्रोध से भी बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।
  4. कर्क: सूर्य एकादश में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज नवम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  5. सिंह: इस राशि का स्वामी सूर्य दशम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।
  6. कन्या: सूर्य नवम शुभ है। चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु भी सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। कन्या राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।
  7. तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढंग से न कह पाएं।
  8. वृश्चिक: आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।
  9. धनु: मुश्किलें आने पर धैर्य से सामना करें, नहीं तो विरोधी इस बात का फायदा उठा सकते हैं। नए व्यवसाय को प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
  10. मकर: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लव लाइफ वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है।
  11. कुंभ: आज का समय बहुत संतोषजनक है। जल्दबाजी की बजाय शांति से काम निपटाने की कोशिश करें। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात खुशी ला सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा समय निकल जाने से मौका हाथ से जा सकता है। इसलिए प्लानिंग के साथ-साथ इसकी शुरुआत भी करें। अति आत्मविश्वास आपके काम में बाधा डाल सकता है। व्यापार में यदि आप कर्ज की स्थिति में हैं तो अपनी क्षमता के प्रति सचेत रहें। भ्रम की स्थिति में अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों की सलाह लें। खाना हल्का रखें।
  12. मीन: आज युवाओं को अपने किसी प्रयास में सफलता मिलने से राहत मिल सकती है। एकांत या किसी धार्मिक स्थान पर जाने का विचार भी मानसिक सुख के लिए आ सकता है। यदि संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो किसी के हस्तक्षेप से उसे सुलझाने का प्रयास करें। हो सकता है आपको मनचाहा परिणाम न मिले। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय व्यतीत हो सकता है। सेहत ठीक रह सकती है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)