न्यूज़भारत

राम के रंग में रंगा देश, स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई हस्तियां पहुंची अयोध्या, जानें अबतक कौन-कौन पहुंचा?

खबर टीम इंडिया की। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरा देश उत्साह मना रहा है। चारों तरफ “जय श्री राम” के नारे गूज रहे हैं। इस प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड और खेल जगत की भी कई हस्तियों को निमंत्रण मिला है। स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई हस्तियों ने अयोध्या पहुंचना शुरू कर दिया है। एक्टर अनुपम खेर, एक्ट्रेस कंगना रनौत, एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, रजनीकांत, एक्ट्रेस शेफाली शाह और अनुपम खेर भीअयोध्या पहुंचें हैं। इस भव्य समारोह में शामिल होने खेल जगत से जुड़े सितारे भी पहुंचे हैं। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं। जाने माने शेफ संजीव कपूर भी इस आयोजन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने अयोध्या पहुंचे हैं।

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनोट
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज यानी 20 जनवरी को कंगना रनोट अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत की। कंगना ने कहा- मैं अयोध्या आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि कई जन्मों के पुण्य कमाए हो तो ही अयोध्या धाम आने का मौका मिलता है। एक्ट्रेस का कहना है कि ये उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है, कि उन्हें राम लला के दर्शन करने का मौका मिलेगा। कंगना ने कहा कि वो बहुत ज्यादा खुश हैं, बल्कि पूरा देश इस समय भावुक है। कई सौ सालों के बाद श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर लौट रहे हैं। इससे बड़ा अवसर हमारे लिए कुछ नहीं हो सकता है। श्री राम के आने से हमारे देश को एक संगठन बिंदु मिल रहा है। हमारी संस्कृति और मजबूत हो रही है। कंगना अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक रहेंगी। ये समारोह 22 जनवरी को होना तय है।

 

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *