दुनिया

भारत-बांग्लादेश संबंधों में मजबूती के लिए पांच क्षेत्र अहमः गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और बांग्लादेश के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापार, संपर्क, स्वास्थ्य एवं पर्यटन समेत पांच क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया है।

गोयल ने रविवार को बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और इस समय यह व्यापार 10 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो चुका है। दोनों पड़ोसी देश वृहद आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने की दिशा में भी अग्रसर हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में मजबूती लाने के लिए मैं पांच क्षेत्रों- व्यापार, प्रौद्योगिकी, संपर्क, उद्यमिता और स्वास्थ्य एवं पर्यटन पर विशेष ध्यान देने का सुझाव देता हूं।’’

इस मौके पर वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच संपर्क विस्तार की कोशिशें द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा बांग्लादेश और पूर्वी भारत के बीच निवेश संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए भी संपर्क बढ़ना जरूरी है।

Related Posts

2014 से 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ गाड़ी में बैठ चुके हैं पीएम मोदी, नए राज में दिख रही कार डिप्लोमेसी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

1 of 104

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *