साइंस टेकन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बांस से तैयार होगा इथेनॉल, पीएम मोदी ने किया प्लांट का उद्घाटन, 5 हजार करोड़ है लागत

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में 5000 करोड़ रुपये की लागत वाले बांस आधारित इथेनॉल संयंत्र का रविवार को उद्घाटन किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने दरांग जिले के मंगलदोई में 6,300 नॉर्थ ईस्ट में मुझे अद्भुत प्यार और स्नेह मिलता है.

पीएम मोदी ने कहा,कि- “…मैं पिछले दो दिनों से नॉर्थ ईस्ट में हूं. जब भी मैं नॉर्थ ईस्ट आता हूं, मुझे अभूतपूर्व प्यार और आशीर्वाद मिलता है. विशेषकर असम के इस क्षेत्र में मुझे जो प्यार और स्नेह मिलता है, वह अद्भुत है. मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. विकसित असम, विकसित भारत की गौरवशाली यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज असम को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं.

भारत सौर ऊर्जा के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल : मोदी
पीएम मोदी ने कहा,कि- “…इस बदलते दौर में भारत को तेल और गैस के विकल्प के रूप में ज्यादा ईंधन की जरूरत है. ऐसा ही एक विकल्प इथेनॉल है. आज यहां बांस से इथेनॉल बनाने का प्लांट शुरू किया गया है. इससे असम के किसानों को बहुत फ़ायदा होगा. “भारत हरित ऊर्जा के उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है. एक दशक पहले भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी पीछे था, लेकिन आज भारत सौर ऊर्जा के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है.

इस बदलते दौर में भारत को तेल और गैस के विकल्प के रूप में ज्यादा ईंधन की जरूरत है. ऐसा ही एक विकल्प इथेनॉल है. आज यहां बांस से इथेनॉल बनाने का प्लांट शुरू किया गया है. इससे असम के किसानों, मेरे आदिवासी भाइयों-बहनों और परिवारों को बहुत फायदा होगा. बायो-इथेनॉल प्लांट को चलाने के लिए जरूरी बांस की भी व्यवस्था की जा रही है. सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती में मदद करेगी और बांस की खरीद भी करेगी. इस क्षेत्र में हर साल लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस एक प्लांट से यहां के हजारों लोगों को फायदा होगा.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 784

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *