धर्म -अध्यात्म

विंध्याचल धाम पहुंचा गृहमंत्री का परिवार, अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजा-अर्चना

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने अपने परिवार के साथ विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी  की पूजा-अर्चना की। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ  के दर्शन के बाद वह विंध्याचल पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और डीएम प्रियंका निरंजन मौजूद रहीं। विंध्याचल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व डीएम प्रियंका निरंजन ने किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विंध्याचल धाम पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व डीएम प्रियंका निरंजन ने पहले उनका स्वागत किया।इसके बाद पुरानी वीआइपी मार्ग से होते हुए मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचाया गया, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।

 

इससे पहले नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी अंगवस्त्रम् पहनाकर स्वागत किया। गृह मंत्री की पत्नी ने इससे पहले वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था। विंध्याचल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर एसएसपी सोमेन बर्मा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल व्यवस्था को संभाल रहे हैं।

Related Posts

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *