धर्म -अध्यात्मदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

क्रिसमस पर पीएम मोदी की खास प्रार्थना, दिल्ली के इस चर्च में पहुंचे प्रधानमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्ली और उत्तर भारत के बड़ी संख्या में ईसाई लोगों के साथ दिल्ली के द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में हिस्सा लिया।
दरअसल, इस प्रार्थना सभा में प्रार्थनाएं, कैरोल, भजन और दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड पॉल स्वरूप द्वारा प्रधान मंत्री के लिए एक विशेष प्रार्थना शामिल थी।

पीएम मोदी ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा कि- दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे।

इससे पहले पीएम मोदी ने नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा कि- सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *