धर्म -अध्यात्म

अयोध्या के भव्य मंदिर में जल्द होंगे भक्तों को रामलला के दर्शन

दुनिया भर के राम भक्तों के लिए खुशखबरी आई है। बहुत जल्द अब उन्हें अपने अराध्य देव भगवान श्रीरामचंद्र के दर्शन करने को मिलेंगे। खबर है कि अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर दिसंबर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।

भारत समेत दुनिया भर के श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के हवाले से सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले भी राम मंदिर निर्माण का काम देख रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा था कि मंदिर का मुख्य परिसर 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगा और उसके बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकेगा। 

राम मंदिर में भले ही श्रद्धालु दिसंबर 2023 से ही पूजा शुरू कर सकेंगे, लेकिन पूरे परिसर का निर्माण 2025 तक ही होने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में ही म्यूजियम, डिजिटल आर्काइव और एक रिसर्च सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। म्यूजियम और आर्काइव के माध्य से लोग अयोध्या और राम मंदिर के इतिहास के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा हिंदू संस्कृति के बारे में भी बताया जाएगा। 

मंदिर निर्माण से जुड़े लोग इस साल की शुरुआत से कई बार दोहरा चुके हैं कि दो साल के भीतर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी और आम श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन की अनुमति होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर का काम लगभग पूरा हो जाएगा और लोग भगवान राम की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

इटली के कपल ने देश के इस शहर में रचाई शादी, सात फेरे लिए, सिंदूरदान किया… हर जगह हो रही चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।काशी में इटली के कपल एंटोलिया और ग्लोरियस ने हिंदू रीति-रिवाज…

महाकुंभ के पहले मुखबा जाएंगे पीएम मोदी, शीतकालीन चारधाम यात्रा भी करेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।28 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी आने वाले हैं. यहां मां…

क्या आपकी राशि में है सुख-शांति या होने वाला है धन-लाभ, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल (AAJ KA RASHIFAL)

मेष- महत्वपूर्ण कार्य लंच तक पूरे करने पर जोर बनाए रखें. उद्योग व्यापार में…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *