सोशल मीडिया

किसके बर्थडे में लगा सितारों का मेला, पहुंच गई पूरी बॉलीवुड

अंबानी फैमिली का हर सैलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बॉलीवुड के सेलेब्स नजर आते हैं. हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में जहां शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे पहुंचे तो वहीं अब बिजनेसमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में भी सेलेब्स देखने को मिले. करण जौहर से लेकर क्रिकेटर कुणाल पांड्या अपनी फैमिली संग इस इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

बेटे के बर्थडे में पहुंचे बड़ी हस्तियां

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का बेटा पृथ्वी दो साल का हो गया है, जिसके चलते बीते दिन जियो वर्ल्ड गार्डन में पार्टी का आयोजन किया गया था. इसमें बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर अपने जुड़वां बच्चे यश और रूही जौहर के साथ पहुंचे.

इसके अलावा क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी फैमिली भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पहुंची. इसमें हार्दिक पांड्या की वाइफ नतासा स्टेनकोविक और उनका बेटा अगस्त्य और क्रुणाल पांड्या, उनकी वाइफ पंखुरी शर्मा और उनके बेटे कविर दिखे. इतना ही नहीं फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इस पार्टी का हिस्सा बने.  

अंबानी फैमिली की हो रही तारीफ

बर्थडे बैश विंटर वंडरलैंड की थीम पर बेस था, जिसके चलते बेहद सुंदर सजावट की गई थी. इतना ही नहीं कड़ी सुरक्षा के बीच पैपराजी भी इस इवेंट को कवर करती नजर आई.

वहीं आकाश अंबानी और श्लोका ने भी अपने बेटे के साथ कैमरे को पोज दिए. वहीं बिजनेसमैन की फैमिली का सिंपल लुक देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, इतने पैसे होने के बाद भी इतना सिंपल गुड. तो दूसरे यूजर ने लिखा, इनलोग की एक चीज़ बहुत अच्छी है, इतनी शोहरत और नाम होने क बाद भी पूरा परिवार बहुत विनम्र है.

Related Posts

किसने किया था UPI का पहला ट्रांजैक्शन ? 10 साल में 13,000 गुना की छलांग, पीएम मोदी ने भी किया सलाम

खबर इंडिया की।भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तस्वीर पिछले एक दशक में पूरी तरह…

ट्विटर की गुस्ताखी, वैंकैया नायडू का वेरिफिकेशन हटाया फिर वापस ब्लू टिक दिया

भारत सरकार और ट्विटर के बीच विवाद अभी थमा भी नहीं है कि ट्विटर ने एक और गुस्ताखी…

1 of 4

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *