खेलकूद

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित पूरे देश भर से मीराबाई चानू को मिल रही बधाईयां

भारोत्तोलक मीराबाई चानू को तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर ने बधाई दी।

चानू ने भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के 2000 सिडनी ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था ।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की पदक तालिका में शुरूआत कराने के लिये मीराबाई चानू को बधाई ।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो ओलंपिक 2020 में इससे सुखद शुरूआत नहीं हो सकती थी। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से बहुत खुश है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिये उन्हें बधाई। उनकी सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करेगी। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘भारत का पहले दिन का पहला पदक। मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भारात्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत को तुम पर गर्व है मीरा। ’’


गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया ,‘‘क्या गर्व का पल है ।हर भारतीय मीराबाई चानू की ऐतिहासिक उपलब्धि से हर्षित है ।’’

पूर्व खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने लिखा, ‘‘भारत ने मीराबाई चानू के 49 किग्रा महिला भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक से तोक्यो ओलंपिक 2020 में पहला पदक जीता और भारत को गौरवान्वित किया। बधाई हो मीराबाई चानू। चीयर4इंडिया। ’’

भारत के एकमात्र ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी सोशल नेटवर्किंग मंच पर मीराबाई को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘भारत को तोक्यो ओलंपिक 2020 में पहला पदक दिलाने के लिये मीराबाई चानू को बधाई। इतना प्रेरणादायी प्रदर्शन जो आने वाले लंबे समय तक याद रखा जायेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। शानदार। ’’

क्रिकेट स्टार जैसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर ने भी ट्वीट करके चानू को बधाई दी।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘मीराबाई चानू, भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन। अपनी चोट के बाद आपने जिस तरह से खुद को फिट किया और टीम इंडिया के लिये ऐतिहासिक रजत पदक जीता, बेहद शानदार है। ’’

सहवाग ने अपने चिर परिचित अंदाज में ट्वीट किया, ‘‘गजब। भारतीय नारी सब पर भारी। मीराबाई चानू नाम याद है। मीराबाई चानू, हम सभी को गौरवान्वित करने और ओलंपिम में रजत पदक जीतने के लिये शुक्रिया। तोक्यो 2020 में और पदक जीतते रहो। ’’

लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘मीराबाई चानू हम सभी को गौरवान्वित करने के लिये बधाई। तोक्यो ओलंपिक 2020 में हमारा पहला पदक महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन में दूसरे स्थान से मिला। बहुत गर्व हो रहा है। ’’

गंभीर ने लिखा, ‘‘1.3 बिलियन भारतीयों को तुम पर गर्व है मीराबाई चानू। ’’

ओलंपिक पदकधारी पहलवान साक्षी मलिक और दो बार राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक सतीश शिवलिंगम ने भी बधाई दी।

साक्षी ने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘मीराबाई चानू ने 49 किग्रा महिला भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। बधाई हो मीराबाई चानू। चीयर4इंडिया। ’’

शिवलिंगम ने कहा कि वह मीराबाई चानू को तोक्यो में इतिहास रचते देखकर भावुक हो गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास बन गया। इतना आसान नहीं होता। यह बहुत बड़ी चीज है। मेरी आंखों में आंसू आ गये थे। इस प्रदर्शन को दोहराना किसी के लिये भी आसान नहीं होगा। ’’

Related Posts

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला, बारिश से धुल गया था पहला मुकाबला

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आज मेज़बान…

हार्दिक पांड्या की हुई घर वापसी, एक बार फिर थामा मुंबई इंडियंस का दामन; फोटो शेयर कर दी जानकारी

खबर टीम इंडिया की। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर…

हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! विराट कोहली पूरी करेंगे पांड्या की कमी?

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर…

1 of 60

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *