क्रिकेटदिल्लीन्यूज़भारत

वर्ल्ड चैंपियंस टीम इंडिया ने की पीएम मोदी से मुलाकात: पीएम मोदी भी बने टीम इंडिया का हिस्सा, जय शाह ने दी जर्सी नंबर-1, देखें फोटोज

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान भारतीय टीम ने पीएम मोदी को एक जर्सी भेंट की. बारबाडोस से टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत लौटी टीम इंडिया ने गुरुवार को (4 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. इस दौरान उन्हें टीम इंडिया की एक विशेष जर्सी भेंट की गई, जिस पर नमो और नंबर 1 लिखा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर भारतीय क्रिकेटरों के साथ-साथ निवर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह सहित सहित शीर्ष अधिकारियों की मेजबानी की. इससे पहले भारतीय टीम बारबाडोस से 16 घंटे की नॉन-स्टॉप फ्लाइट से दिल्ली पहुंची. टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने उनके परिवार के लोगों से भी मुलाकात की.

पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना होने से पहले मेन इन ब्लू ने चैंपियंस लिखी हुई कस्टमाइज्ड इंडिया जर्सी पहनी थी. पीएम मोदी ने यूएसए और कैरिबियन में विश्व कप के हीरों से उनके अनुभवों को जाना. भारत ने शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता.

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के बाहर सुबह-सुबह बारिश के बावजूद हजारों प्रशंसक वापस लौटने वाले खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए कतार में खड़े थे.रोहित शर्मा टी20 विश्व कप ट्रॉफी को हाथ में लेकर हवाई अड्डे से बाहर निकले.

दिल्ली के होटल ITC मौर्या में टीम इंडिया की कामयाबी का जश्न मना. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने इस खास मौके के लिए बनाया गया खास केक काटा. आपको बता दें कि टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।


PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई पहुंच गई है। कुछ ही देर में टीम की विक्ट्री परेड होगी। परेड के लिए ओपन रूफ बस तैयार हो चुकी है। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा, यहां फैंस को फ्री एंट्री दी जाएगी।

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *