क्रिकेटन्यूज़भारत

क्या पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए क्रिकेट मैच, मोहम्मद सिराज ने दिया मीडिया के सवाल का जवाब

खबर इंडिया की।वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के दूसरे सीजन में मुकाबला रद्द होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर फिर से चर्चा में है. 20 जुलाई को बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला WCL मैच रद्द हुआ तो 21 जुलाई को मैनचेस्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से उस पर सवाल भी कर लिया गया. सिराज से जितना सीधा सवाल हुआ, उसका उतना ही सटीक उन्होंने जवाब भी दे दिया. सिराज से सवाल था कि क्या पाकिस्तान से भारत को मैच खेलना चाहिए?

जैसा सवाल, सिराज का उतना करारा जवाब
मोहम्मद सिराज प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैनचेस्टर टेस्ट से जुड़े सवालों का जवाब देने आए थे. ऐसे में उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि- उन्हें एक ऐसे सवाल के बाउंसर का भी सामना करना पड़ेगा. लेकिन, जब वो बाउंसर आया तो उन्होंने उसे हैंडल भी बहुत अच्छे से किया. सिराज ने पाकिस्तान से मैच खेलने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब सिर्फ 6 शब्दों में दिया.

पाकिस्तान से मैच वाले सवाल पर क्या बोले सिराज?
अब सवाल है कि मोहम्मद सिराज ने कहा क्या है? मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज से पूछा गया कि- पाकिस्तान से मैच खेलना चाहिए या नहीं? उन्हें ये भी जानकारी दी गई कि WCL में भारत-पाक मैच रद्द हो गया क्योंकि 5 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे? सिराज ने इन सारे सवालों को सुनते हुए बस इतना कहा कि- मुझे नहीं पता, मैं क्या बोलूं?

मैनचेस्टर टेस्ट में सिराज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइन-अप की मोहम्मद सिराज मजबूत कड़ी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में वो सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले 3 टेस्ट में 32 की औसत से 6 पारियों में 13 विकेट चटकाए हैं. सिराज से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में भी रहेगी, जहां भारत के लिए जीत बेहद जरूरी हैं. इंग्लैंड से 5 टेस्ट की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-2 से पीछे हैं.

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 685

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *