न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

संसद में हुई BJP की हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह-राजनाथ समेत ये नेता रहे मौजूद, इन मुद्दों पर हुआ मंथन.?

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली:मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को संसद में सरकार के बड़े मंत्रियों की बैठक हुई. संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले ये बैठक हुई. देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत सरकार के शीर्ष मंत्री शामिल हुए. बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे.

संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी की ये हाई लेवल मीटिंग हुई. इस बैठक में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए. उधर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में नेताओं की बैठक हुई. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे.

उधर, धनखड़ के करीबी सूत्रों का कहना है कि वो मंगलवार को उच्च सदन राज्यसभा नहीं जाएंगे. धनखड़ घर पर ही रहेंगे. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से ही इस्तीफा दिया है. परिवार के लोग चाहते हैं कि वो अब अपनी सेहत का ध्यान रखें. नैनीताल में भी उनकी तबीयत कुछ दिनों पहले खराब हो गई थी. धनखड़ सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले थे. सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से धनखड़ कोई फेयरवेल स्पीच नहीं देंगे. उन्होंने सभी सांसदों का स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है.

आपको बता दें कि- संसद के मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, बिहार वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष में सहमति बन गई है. संसद के विधायी कामकाज से जुड़ी समिति के अनुसार, लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा के लिए तय किए गए हैं. सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से जवाब चाहता है, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा का जवाब देने की मांग की है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 910

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *