क्रिकेटखेलकूदन्यूज़भारत

रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी वर्ल्‍ड कप हो सकता है”, शोएब अख्‍तर का बेबाक बयान

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मानते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा पर इस साल के आखिरी में होने वाले टी20वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा दबाव होगा।

अख्तर ने इस ओर भी इशारा किया कि यह वर्ल्डकप इन दोनों दिग्गज क्रिकेटरों का आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है।

वहीं हरभजन सिंह का मानना है कि रोहित-विराट ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप में अपनी छाप छोड़ेंगे।

इनके बारे में बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, ‘इनका आईपीएल सीजन अच्‍छा नहीं बीता। उन्‍हें उम्‍मीद होगी कि टीम को अगला टी20 वर्ल्‍ड कप दिलाएं। अगली पीढ़ी आ रही है तो यह कहना मुश्किल होगा कि किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा।’ भारतीय टीम को अब दक्षिण अफ्रीका, वेस्‍टइंडीज, आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है ताकि टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी कर सकें।

हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सीनियर खिलाड़‍ियों को प्रोटियाज टीम के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरूआत 9 जून से होगी।

Related Posts

1 of 911

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *