आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिये ब्रेक ले लिया है जिससे वह पहला एशेज टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। ।
इससे पहले 2017 में एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि पेन ने उन्हें कहा है कि वह कुछ समय के लिये क्रिकेट से दूर रहेंगे ।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने एक बयान में कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि टिम और उसके परिवार के लिये यह कठिन समय है और हम उनके साथ हैं । हम क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने और परिवार की भलाई के लिये समय के इस्तेमाल के पेन के फैसले का सम्मान करते हैं ।’’
आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट आठ दिसंबर को खेलना है जो पेन का जन्मदिन भी है । उन्हें इस सप्ताह टीम से जुड़ना था । उन्हें शुक्रवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के खिलाफ तस्मानिया के मैच के लिये बुलाया गया था । क्रिकेट तस्मानिया ने बाद में कहा कि पेन यह मैच नहीं खेलेंगे ।
इसने एक बयान में कहा ,‘‘ पिछले 24 घंटे की बातचीत के बाद टिम पेन ने क्रिकेट तस्मानिया से कहा है कि वह निकट भविष्य के लिये क्रिकेट के हर प्रारूप से ब्रेक ले रहे हैं । क्रिकेट तस्मानिया टिम और उनके परिवार का निजी और पेशेवर तौर पर समर्थन करता रहेगा ।’’
पेन की जगह टीम में एलेक्स कारी या जोश इंगलिस ले सकते हैं।
टिम पेन मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक पर
Related Posts
Sara Tendulkar Body Shaming: रिपोर्टर ने कहा ‘मोटी’ तो भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Sara Tendulkar Body Shaming का मामला सोशल मीडिया…
क्यों इतिहास नहीं रच पाई मेसी की अर्जेंटीना, ये हैं वो 5 वजह जिन्होंने तोड़ दिया पूरे देश का सपना
Argentina vs Spain Final: खबर इंडिया की। Argentina Defeat फीफा वर्ल्ड कप 2026 के…
हिटमैन लेंगे संन्यास, लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, लंदन पहुंचे माता-पिता
Rohit Sharma Retirement:खबर इंडिया की। Rohit Sharma Retirement को लेकर भारतीय…
रोहित शर्मा शतक ठोकने के बाद भी होंगे टीम इंडिया से बाहर? इस बात से नाखुश है टीम मैनेजमेंट
खबर इंडिया की।Rohit Sharma World Cup 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट में नई बहस शुरू…
माही लंबे-लंबे छक्कों से तमाम स्टेडियम के आसमान भर देगा, फिर से दिखेगा हेलिकॉप्टर शॉट
IPL में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रोहित शर्मा ने कहा है कि…
मैं अपने खिलाड़ियों को नहीं रोकूंगा… फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोला बयान
खबर इंडिया की।टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फ़ाइनल मुकाबला…
तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, 2-1 से सीरीज में अब भी आगे है भारत
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने तीसरे टेस्ट में जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य रखा है।…
सूर्या टी20 तो रोहित होंगे श्रीलंका दौरे के लिए कप्तान, शुभमन गिल को बनाया गया उपकप्तान, क्यों कटा हार्दिक का पत्ता!
खबर टीम इंडिया की। सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के…
IPL इतिहास में गुजरात ने लगातार तीसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स को परास्त कर दिया
IPL इतिहास में गुजरात ने लगातार तीसरी दफा चेन्नई सुपर किंग्स को परास्त कर दिया।…
अब भारत को कभी नहीं मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी.? PCB चीफ से लेने से किया था इंकार, जानिए नियम
खबर इंडिया की। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब…















