चुनाव

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 6 उम्मीदवारों की घोषणा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य भर में आज वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही अब सबकी नजरें गुजरात चुनाव की ओर मुड़ गई है। क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है।

सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। गुरुवार को बीजेपी ने 160 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। शनिवार को पार्टी ने 6 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

किसे कहां से मिला टिकट

बीजेपी ने धोराजी सीट से महेंद्रभाई पाडलिया, खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या, डेडियापाड़ा से हितेश देवजी वसावा और चोर्यासी से संदीप देसाई को टिकट दिया है।

बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

बीजेपी ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, विजयभाई रुपाणी, नितिन पटेल, तेजस्वी सूर्या, हिमंस बिस्व सरमा, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान आदि के नाम शामिल हैं।

प्रत्याशियों के चयन से नाराजगी

गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने हैं। पार्टी ने काफी मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। हालांकि उम्मीदवारों के चयन से बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं का एक वर्ग नाराज है। इनमें से कुछ निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। वडोदरा जिले की वाघोड़िया विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक मधु श्रीवास्तव ने टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: पीएम मोदी ने स्पेशल अपील के साथ दी देशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *