खेलकूद

जर्मनी को हराकर डेविस कप फाइनल में रूस

आंद्रे रूबलेव और दानिल मेदवेदेव की एकल मैचों में जीत से रूस ने जर्मनी को 2-1 से हराकर डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनायी।

रूबलेव ने पहले एकल मैच में डोमिनिक कोफर को 6-4, 6-0 से हराया जिसके बाद मेदवेदेव ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 6-4 से हराकर रूस की जीत सुनिश्चित की।

जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज ने असलान करात्सेव और कारेन खाचनोव को युगल मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-4 से हराया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाये।

रूस फाइनल में क्रोएशिया का सामना करेगा जिसने नोवाक जोकोविच की अगुवाई वाले सर्बिया को हराया। रूस और क्रोएशिया अपने तीसरे डेविस कप खिताब के लिये एक दूसरे का सामना करेंगे।

Related Posts

अब भारत को कभी नहीं मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी.? PCB चीफ से लेने से किया था इंकार, जानिए नियम

खबर इंडिया की। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब…

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

Khelo India Winter Games 2025: पीएम मोदी ने देश के खिलाड़ियों को दिया खास मैसेज, लद्दाख-कश्मीर पर क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।खेलो इंडिया शीतकालीन 2025 की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को…

1 of 57

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *