बिहार

अमित शाह का बिहार दौरा फाइनल: पीएम मोदी से पहले बिहार जाएंगे गृहमंत्री, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।चुनावी साल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आने वाले हैं। शाह 29 मार्च को शाम में राजधानी पटना पहुंचेंगे। पटना में वे बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसमें इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। अमित शाह का 30 मार्च की गोपालगंज में रैली भी प्रस्तावित है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शाह के दौरे को लेकर बिहार बीजेपी के नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
जायसवाल ने गुरुवार को विधान परिषद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि कि- अमित शाह पटना में पहले बीजेपी के सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी। 30 मार्च को वे सहकारिता विभाग द्वारा बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर में वे गोपालगंज जाएंगे। वहां से पटना लौट कर शाम में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अगले महीने बिहार आ सकते हैं पीएम मोदी
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में बिहार दौरा संभावित है। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की तारीख सामने नहीं आई है। पूर्व में आईं रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण के साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास कर सकते हैं।

 

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

भाजपा के खिलाफ एक मंच पर नज़र आये विपक्षी नेता, नीतीश कुमार ने एकजुट होने की कही बात

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन के…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

1 of 22

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *