बिहार

बिहार को मिली दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, देश की आर्थिक राजधानी से जुड़ा सहरसा, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार की दूसरी ओर देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन जो सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाएगी। गुरुवार को यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बनकर सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए विदा हुई। मधुबनी में आयोजित कार्यकम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंड़ी दिखा कर ट्रेन को विदा किया। सहरसा जंक्शन पर भी सादे समारोह का आयोजन किया गया था।मौके पर मधेपुरा लोकसभा के सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे। सांसद यादव ने कहा कि यह कोसी क्षेत्र के लोगों का काफी पुरानी मांग थी, जो पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि- यार्ड के रिमॉडलिंग के बाद कई और ट्रेनें चलाई जाएंगी। उद्घाटन ट्रेन के लिए लगभग ढाई सौ लोगों ने विभिन्न जगहों के लिए टिकट लिया था।

 

 

सवार यात्रियों ने कहा कि- मुंबई में कोसी क्षेत्र के कई हजार लोग रहते हैं, जिसको आने जाने के लिए पटना की ओर रुख करना पड़ता था। इस ट्रेन के चलने से लोगों को काफी राहत होगी। लोगों ने कहा कि- मध्यमवर्गीय के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद है। 1050 रुपये में लोग सहरसा से मुंबई पहुंच जाएंगे। नए ट्रेन के साथ तस्वीर और सेल्फी लेने के लिए रेलवे कर्मी, आम लोग और यात्रियों में काफी होड मची रही। मालूम हो कि प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को यह ट्रेन सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए खुलेगी।

लोको पायलट ने की पूजा अर्चना
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन की कमान लोको पायलट पिंकू चौधरी संभाल रहे थे। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के इंजन का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। उनके साथ सहायक लोको पायलट के रूप में कविराज कुमार थे। जबकि दूसरे तरफ के इंजन में लोको पायलट बीके शर्मा और अमित कुमार गुप्ता थे। वहीं, ट्रेन मैनेजर राजन कुमार सिन्हा और सीएलआई जगन्नाथ कुमार सिंह थे। लोको पायलट पिंकू चौधरी ने बताया कि- यह ट्रेन यात्री के साथ-साथ चालक के लिए भी काफी कंफर्टेबल है।

Related Posts

बिहार चुनाव में माहौल बनाएंगे सीएम योगी ,पटना के दानापुर और सहरसा में जनसभा को करेंगे संबोधित

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *