खबर इंडिया की। बिहार के सारण जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। यहां चार बच्चों की मां को अपने ही पति के दोस्त से प्यार हो गया। दोनों का रिश्ता करीब 14 साल तक छिपकर चलता रहा। लेकिन जब परिवार के सामने इस रिश्ते का खुलासा हुआ, तो कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक महिला ज्योति की शादी कई साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे भी हैं। इसी दौरान उसका पति के दोस्त सुजीत के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और कई सालों तक चोरी-छिपे मिलते रहे। परिवार वालों को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो घर में जमकर विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि काफी बहस और हंगामे के बाद महिला ने साफ कह दिया कि वह सुजीत के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद सबसे चौंकाने वाला फैसला उसके पति ने लिया। पति ने दोनों की शादी करवाने की सहमति दे दी। गांव में ही दोनों की शादी करवा दी गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
हालांकि इस दौरान परिवार में नाराजगी भी देखने को मिली। वायरल वीडियो में महिला की बेटी अपनी मां को चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोई पति के फैसले को त्याग बता रहा है, तो कोई इसे रिश्तों की बदलती तस्वीर कह रहा है। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।













