बिहार

बिहार में चलेगा पीएम मोदी का जादू, बीजेपी ने बनाया ये खास प्लान, 200 सीटों पर होगा असर

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अगले ढाई महीनों के लिए भाजपा ने भी बिहार में बड़े अभियान की तैयारी कर रखी है। खास बात यह है कि भाजपा के इस अभियान का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। बिहार भाजपा के एक नेता के मुताबिक पीएम मोदी अभी तक बिहार में छह रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और कार्यक्रम यहां पर होने वाले हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में पीएम मोदी के कई और कार्यक्रम भाजपा में होने वाले हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह के भी यहां आने की संभावना है।

200 सीटों तक होगा असर
बिहार में पीएम मोदी की कुल नौ रैलियां कराने की योजना है। ईटी के मुताबिक भाजपा नेताओं ने बताया कि- इन रैलियों का प्रभाव 200 विधानसभा सीटों के क्षेत्र पर होगा। इनमें से रोहतास और सारण क्षेत्र में दो रैलियां पीएम मोदी पहले ही संबोधित कर चुके हैं। बाकी बची हुई सात रैलियों को अगले ढाई महीने में संबोधित करेंगे। इन रैलियों की तारीख और जगह को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है। जानकारी के मुताबिक अगले करीब एक हफ्ते में इसके बारे में ऐलान हो जाएगा।

सितंबर तक है प्लान
बिहार चुनाव को लेकर पीएम मोदी का यह अभियान सितंबर में खत्म हो जाएगा। यही वह समय है जब यहां पर चुनाव का ऐलान होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस अभियान का मकसद प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश फूंकना है।

फिलहाल, भाजपा कार्यकर्ता बिहार में डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। इसका मकसद नए वोटर्स की पहचान और उनके रजिस्ट्रेशन में मदद करना है। पीएम मोदी के अभियान के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार आ सकते हैं। अनुमान है कि अमित शाह यहां पर तीन या चार रैलियां कर सकते हैं।

Related Posts

Reel बनाने से रोका तो पत्नी बनी कातिल, आशिक संग मिलकर की हत्या, लव मैरिज के बाद भी था पत्नी का अफेयर

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार के बेगूसराय में रील्स बनाने से रोकने पर पति की हत्या के…

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले नीतीश कुमार के बेटे का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं.…

1 of 22

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *