बिहार

चंपाई सोरेन ने किया बड़ा इशारा, जल्द छोड़ सकते हैं JMM का साथ, बोले- मुझे अपमानित किया गया

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने JMM छोड़ने के दिए संकेत ।उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि – पार्टी में मेरा अपमान हुआ है। सीएम रहते मैं बेहतर काम कर रहा था। मुझे हटाया गया है।सीएम रहने के बावजूद मुझे बीच कार्यक्रम से बुला लिया गया। विधायक दल की बैठक में मुझसे इस्तीफा मांग लिया गया।
आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। इसमें मेरे पास तीन विकल्प हैं। पहला, राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना।

सीएम ने सोशल मीडिया से हटाया JMM लीडर और मंत्री नाम
इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स के बायो से JMM लीडर और मंत्री नाम हटा लिया गया है। पूर्व सीएम के घर सरायकेला-खरसावां जिले के गांव जिलिंगगोड़ा से JMM का झंडा हट गया है।
आज दोपहर करीब 1 बजे चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंचे। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि – अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं। यहां मेरे बच्चे रहते हैं। मैं उनसे मिलने आता रहता हूं, मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं।

 

हेमंत सोरेन बोले- बीजेपी वाले पार्टी तोड़ने का काम करते हैं
हेमंत सोरेन ने आज गोड्डा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि – झाड़ू पोंछा मारकर इनको गुजरात भेज देना है। ये लोग गुजरात,असम और महाराष्ट्र से आकर आदिवासी पिछड़े दलितों के ऊपर जहर बोने का काम करते हैं। एक दूसरे से लड़वाने का काम करते हैं। घर तोड़ने और का काम करते हैं। पार्टी तोड़ने और विधायक खरीदते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि – चुनाव आयोग में बीजेपी के एजेंट बैठे हैं, संवैधानिक संस्था नहीं है।

चंपाई सोरेने ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि- JMM में मेरा अपमान हुआ
चंपाई सोरेन ने लिखा है, ‘जोहार साथियों, आज समाचार देखने के बाद आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *