बिहारन्यूज़भारतहेडलाइंस

गर्भवती करो, 13 लाख रुपए दूंगी… पसंद की लड़की चुनने का ऑप्शन, ये लड़की बना रही लड़कों को अमीर

“गर्भवती करो, 13 लाख रुपए दूंगी… पसंद की लड़की चुनने का ऑप्शन।”
ऐसा ही चौंकाने वाला ऑफर देकर बिहार के नालंदा में साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कतरीसराय इलाके में छापेमारी कर एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया, जबकि 5 अन्य आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से कई स्मार्टफोन्स बरामद किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी के सबूत मिले हैं। इन मोबाइल्स में फर्जी लोन विज्ञापन, नकली बैंक प्रोफाइल और सोशल मीडिया पर महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जिनका इस्तेमाल लोगों को फंसाने के लिए किया जा रहा था।

पहला तरीका – सस्ते लोन का झांसा:
आरोपी बेहद कम ब्याज दरों पर तुरंत लोन पास कराने का दावा करते थे। प्रोसेसिंग फीस और फाइल चार्ज के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ लेते थे और बाद में संपर्क बंद कर देते थे।

दूसरा तरीका – ‘प्रेग्नेंट जॉब’ हनीट्रैप:
आरोपी सोशल मीडिया पर खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें डालकर दावा करते थे कि जो पुरुष महिला को प्रेग्नेंट करेगा, उसे लाखों रुपये मिलेंगे। इसके जरिए लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठे जाते थे। पुलिस को व्हाट्सएप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली हैं, जिन्हें सबूत के तौर पर सुरक्षित किया गया है।

अब पुलिस जांच कर रही है कि यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था, कितने लोगों से ठगी हुई और यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 913

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *