बिहार

बिहार के पण्डुका, रोहतास में सोन नदी पर 210 करोड़ रुपए की लागत वाले पुल का शिलान्यास

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और अधिकारियों की उपस्थिति में बक्सर में 3,390 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

गडकरी ने कहा कि एनएच-922 पर 1662 करोड़ रुपये की लागत से 44 किलोमीटर लंबा 4-लेन वाला कोइलवर से भोजपुर खंड तैयार किया गया है। एनएच-922 पर 48 किलोमीटर 4-लेन भोजपुर से बक्सर खंड 1728 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इन दोनों के बनने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी आसान होगी। इससे बिहार से लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचने में लगने वाला 15 घंटे का समय अब घटकर 10 घंटे हो जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि इस सड़क से आरा में ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगा। कृषि उत्पादों की नए बाजार तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि गंगा पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात सुगम हो जाएगा। 37 अंडरपास पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि 5 बड़े पुलों और 13 छोटे पुलों से हल्के और भारी वाहनों के परिवहन की सुविधा होगी।

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

भाजपा के खिलाफ एक मंच पर नज़र आये विपक्षी नेता, नीतीश कुमार ने एकजुट होने की कही बात

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन के…

बिहार सीएम पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा सीएम, तेज हुई सियासी हलचल

उमाकांत त्रिपाठी।मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 of 22

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *