बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने संभाला बिहार विधानसभा चुनाव का मोर्चा, जानें- दस लाख कार्यकर्ताओं के साथ शुरू करेंगे ये अभियान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार की शाम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत बिहार के दस लाख बूथ स्‍तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान को धार देंगे।साथ ही कार्यकर्ताओं से उनके सुझाव सुनेंगे। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’अभियान का उद्देश्य स्थानीय या बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पार्टी से जुडाव को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दस कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। सभी नमो एप के माध्‍यम जुडेंगे।

आपको बता दें क‍ि- इससे पहले रविवार को एनडीए में सीट शेयर‍िंग की घोषणा के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरनेट मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा था,कि- बिहार में भाजपा-एनडीए की जीत के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुट गए हैं। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं से बातचीत करने से हमेशा नई प्रेरणा मिलती है। 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा,कि- मेरा अनुरोध है, आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान से जुड़ें और आज ही अपने सुझाव साझा करें। मैं कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर सीधे चर्चा भी करूंगा।उल्‍लेखनीय है क‍ि विधानसभा चुनाव के लिए, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने 12 अक्‍टूबर को घोषणा की कि जेडी(यू) एवं भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि शेष 29 सीटें लोजपा (रामविलास),छह रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) एवं छह सीटें (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) हम के बीच बांटी थी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 920

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *