न्यूज़बिहार

आरएसएस पर विवादित बयान पर एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी, राजद एसएसपी के समर्थन में उतरी

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने RSS की PFI से तुलना कर दी थी, जिसके बाद भड़की बीजेपी ने उन्हें पद से हटाने की मांग की। दूसरी ओर आरजेडी और HAM ने एसएसपी के बयान का समर्थन भी कर दिया है। अब एडीजी पुलिस मुख्यालय ने पटना एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना के एसएसपी से पूछा है कि आखिर उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया है। इसको लेकर 48 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पटना में PFI की तुलना आरएसएस से कर दी थी। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा था कि जैसे आरएसएस की शाखा होती है और स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग की दी जाती है। ठीक उसी प्रकार पीएफआई भी अपने लोगों को शारीरिक प्रशिक्षण और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देती है। उनके इस बयान से बीजेपी भड़क गई और उन्हें पद से हटाने की मांग कर डाली। वहीं आरजेडी एसएसपी के समर्थन में उतर गई हैं।

RSS की PFI से तुलना करने पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पटना के SSP, PFI के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं। उन्हें SSP के पद से हटा देना चाहिए। वहीं बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरीश भूषण ठाकुर ने कहा कि एसएसपी का बयान उनके मानसिक दिवालियापन को दिखाता है और उन्हें तुरंत अपने अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए नहीं तो सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

वहीं राजद ने एसएसपी के बयान का समर्थन किया है। राजद पटना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि “पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक ने संघ की मोडस ऑपेरंडी के बारे में बिल्कुल सही कहा कि ये लोग शारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर अपना प्रोपेगैंडा और घृणा फैलाते हैं! और किसी क्षेत्र में पाँव जमने पर दंगे, मॉब लिंचिंग और अन्य सामाजिक सौहार्द विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं!”

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 751

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *