न्यूज़बिहार

वैशाली में ट्रक ने 30 लोगों को कुचला, 8 की मौत बाकी घायल

बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने तकरीबन 50 लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में लगभग 8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि कई घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वाले में कई बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद पूरा इलाका गमगीन है। किसी ने अपना पोता खोया, किसी ने अपना पिता को किसी ने अपना पति। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर की पकड़ कर पिटाई कर दी। जिससे वह भी जख्मी हो गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे थे। तभी 120 की रफ्तार में एक ट्रक आया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया। लोगों ने बताया कि अगर पेड़ नहीं होता तो 50 से ज्यादा जानें जातीं।

हादसा रविवार की रात तकरीब 9 बजे का है। यह घटना सुल्तानपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों में सभी की उम्र 20 साल से कम है। हादसे के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर मृतकों को निकाला गया। ज्यादातर बच्चे ट्रक और पेड़ के बीच में फंसे थे। ग्रामीण मनोज राय ने बताया कि घटना स्थल पर सड़क किनारे ही देवस्थल है। 50-60 साल से वहां पूजा हो रही है।


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नेवतन की पूजा लगभग पूरी हो चुकी थी। सब अपने-अपने घर लौटने वाले थे कि तभी हाजीपुर से महनार की तरफ जा रहा अनियंत्रित ट्रक लोगों को कुचलता चला गया। इसके बाद वो पीपल के पेड़ में टकरा गया। अनुज के मुताबिक, अगर ट्रक पेड़ में नहीं टकराता तो कम से कम 50 से ज्यादा लोगों की मौत होती।

हादसे में 8 साल की अनुष्का की भी मौत हो गई। अनुष्का के दादा राजकुमार ने बताया कि बाबा भुइयां की पूजा से पहले नेउतन का कार्यक्रम चल रहा था। सड़क के किनारे ही पीपल के पेड़ के पास गांव के लोग डाली लेकर खड़े थे। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिला सभी शामिल थीं। 5.30 बजे पूजा शुरू हुई। 9 बजे लगभग ये समाप्त होने वाली थी। तभी ट्रक आया और यहां खड़े लोगों को कुचल दिया। मेरी आंखों के सामने पोती की मौत हो गई।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 885

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *