न्यूज़बिहारभारतराजनीति

मुख्यमंत्री बनने के कयासों पर क्या बोले तेजस्वी यादव? भाजपा और आरएसएस पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री बनने को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लगातार उठ रहे कयासों को ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि समर्थकों के द्वारा लगातार ऐसा बयान दिया जाता है लेकिन हमारी सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छे से चल रही है। वहीं नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के दावेदार को लेकर तेजस्वी ने कहा उन्होंने खुद ही इन अटकलों पर रोक लगा दी है। बता दें, राजद नेताओं के तरफ से यह कहा जा रहा है कि 2023 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “नीतिश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी चल रही है। समर्थक इस तरह का बयान देते रहते हैं। नीतीश कुमार ने भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है। इन सभी चीजों पर चर्चा करने का यह कोई समय नहीं है।” साथ ही तेजस्वी ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की। हमारा एकमात्र लक्ष्य था कि भाजपा और आरएसएस को गद्दी से कैसे हटाने का काम करें। बिहार से हमने उन्हें हटाया और अब केंद्र से हटाना है।”

बता दें, राजद के अंदर से यह आवाज़ उठते दिखाई दे रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2023 में केंद्र की राजनीति में चले जायेंगें। इसके बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठ जाएंगे। नीतीश कुमार लगातार विपक्षी पार्टियों से मिल कर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एकजुट करने की मांग कर रहे हैं। जदयू-भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद से ही बिहार में जदयू और राजद के द्वारा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जाने लगा है। पिछले दिनों नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पोस्टर्स भी लगाया था। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विभिन्न मौके पर इन बातों को खारिज किया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 894

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *