दिल्लीन्यूज़भारत

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 1600 से अधिक नए कोरोना केस

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 1656 नए मामले आने की वजह से सरकार की चिंता बढ़ गई है। हालांकि कोरोना की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई मगर संक्रमण दर बढ़कर 5.39 प्रतिशत हो गई है जोकि चिंताजनक है। पिछले 24 घंटे में 1306 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट गए है।

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के 1656 नए मामले सामने आए है। दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है।

गौरतलब है कि बीते रोज विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्लूएचओ ने एक रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया गया था कि साल 2020 से 2021 के बीच भारत में कोरोना की वजह से कुल 47 लाख लोगों की मौत हुई थी। जिस पर भारत सरकार द्वारा आपत्ति जताई गई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी से मौत का ऐसा कोई मामला नहीं जिसकी गिनती नहीं की गई हो।`

Related Posts

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *