दिल्लीन्यूज़

72 लाख लोगों को 2 महीने का राशन मुफ्त, 1.5 लाख ऑटो और टैक्सी चालकों को 5 हजार की सहायता राशि

देश की राजधानी दिल्ली भारत में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहरों में से एक है। जहां लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख राशनकार्ड धारक हैं। 

उन सभी को दिल्ली सरकार 2 महीने तक मुफ्त में राशन देगी। इसके अलावा दिल्ली के सभी ऑटो चालक और टैक्सी चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इससे दिल्ली में करीब डेढ़ लाख ऑटो और टैक्सी चालकों को फायदा होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो महीने तक मुफ्त में राशन मिलने का ये मतलब नहीं कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा। यह सिर्फ वित्तीय मुद्दों से गुजर रहे गरीबों की मदद करने के लिए किया जा रहा है।

Related Posts

1 of 833

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *