अपराधदिल्ली

ट्रिपल मर्डर से दहल उठी दिल्ली, पति, पत्नी और नौकरानी की हत्या

दिल्ली में मंगलवार को हुई एक घटना ने हड़कंप मचा दिया है। यह हत्या कोई पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि एक युवक और उसके कुछ साथियों ने मिलकर किया है। मामले में युवक की गर्लफ्रेंड का भी नाम आ रहा है। अभी पुलिस उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। मर्डर के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पूरा वाकिया दिल्ली के हरि नगर इलाके का है। जहां एक आलीशान कोठी में पति, पत्नी सहित नौकरानी की हत्या कर दी गई। मृतकों के नाम समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना है।

बताया जा रहा है कि समीर आहूजा एक कारोबारी हैं, जिन्होंने यह कोठी हाल ही में लगभग 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनकी पत्नी शालू इसी कोठी में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जिसमें आऱोपी और उसकी गर्लफ्रेंड काम करते थें। बताया जा रहा है कि तकरीबन 10 दिन पहले इन दोनों के अनप्रोफेशन रवैये के चलते इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। साथ ही इन्हें बुरी तरह डांटा भी था। अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपमानित होने के कारण इसने बदला लेने की सोची और पति-पत्नी की हत्या की साजिश रची। जिसके लिए उन्होंने अपने दोस्तों को भी साथ ले लिया।

मंगलवार को आरोपी अपने 2 दोस्तों के साथ घर में तकरीबन 8 बजे दाखिल हुआ। सैलून में बैठकर चाय पी और पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसी वक्त उनकी नौकरानी भी घर पर आ गई। जिसे भी इन हत्यारों ने नहीं बख्शा और मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद ये लोग लैपटॉप, गहने, कैश, सीसीटीवी का डीवीआर और कीमती सामान लूटकर ले गए।

घटना के तकरीबन 1 घंटे बाद जब उनका ड्राइवर आया तो उसने देखा कि घर मे तीन लोगों की लाश खुन से लथपथ पड़ी है। जबकि उनकी एक मासूम बेटी सही सलामत है। फिर उसने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने पहूंचकर मामले की छानीबन शुरू की।

फिलहाल 2 आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Related Posts

1 of 133

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *