दिल्लीभारत

उत्तर भारत में लू और गर्मी का कहर, दिल्ली में हीट वेव का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों इन दिनों लू व भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। दिन के समय तेज धूप के कारण बढ़ते तापमान के कारण लोगों को कड़ाके की गर्मी से सामना करना पड़ रहा है, तो की जगह बढ़ते लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में लू (हीट वेव) की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में गर्मी के चलते मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई जगहों पर हीटवेव कंडीशन और बहुत से इलाकों में सीवियर हीटवेव पढ़ने कि संभावना है। दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने के कारण बारिश हो सकती है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात को मंडी, कुल्लू और शिमला जिले की कुछ जगहों पर ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली पाई है। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तापमान के कारण हवा भी गर्म होने लगी है। दिन में गर्मी पड़ने से लोग बेहाल हैं।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु के अरुणाचल प्रदेश और केरल में थोड़ी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 710

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *