दिल्लीन्यूज़भारतराजनीति

सिंगापुर के समकक्ष लॉरेंस वोंग ने की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के हैदराबाद हाउस में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इससे पहले, आज सुबह विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री वोंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने का भरोसा जताया। वोंग आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकते है.पीएम मोदी और उनके सिंगापुर के समकक्ष वोंग ने संयुक्त रूप से जेएन पोर्ट पीएसए मुंबई टर्मिनल (बीएमसीटी) के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

विदेश मंत्री जयशंकर ने की पीएम वोंग से मुलाकात
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज वोंग से मुलाकात की और भारत-सिंगापुर संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। जयशंकर ने उम्मीद जताई कि उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच होने वाली बातचीत दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक नया रास्ता तय करेगी।
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,कि- आज सुबह दिल्ली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिलकर खुशी हुई। भारत-सिंगापुर संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं। मुझे भरोसा है कि आज बाद में प्रधानमंत्री मोदी से उनकी बातचीत हमारे मौजूदा संबंधों के लिए एक दिशा तय करेगी।

विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने कहा कि- दोनों नेताओं के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाओं के साथ-साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वोंग ने भी एक्स पर लिखा,कि- भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ हमने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर बात की और भारत-सिंगापुर सहयोग में हुई अच्छी प्रगति पर चर्चा की।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 856

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *