दिल्लीन्यूज़

दिल्ली में लू कब से जलाने वाली है? जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

अभी अप्रेल शुरू ही हुआ है और देश के अधिकतर राज्यों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश शहरों में तापमान मार्च के अंत तक 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

ऐसा पहली बार है। पिछले एक दशक में आमतौर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, आंध्र, तेलंगाना व कर्नाटक के कुछ शहरों में मार्च में पारा 40 डिग्री के से ज़्यादा दर्ज किया जाता रहा है।

इस साल मार्च के महीने में देश के ज़्यादातर राज्यों में गर्मी भी काफी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रह सकता है।

सामान्य रूप से विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा व आंध्र प्रदेश में मार्च के नहिने में दो-तीन दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचता था, लेकिन इस बार कई दिनों से ऐसा हो रहा है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल में 19 से 27 मार्च तक तापमान सामान्य से 9-10 डिग्री ज्यादा रहा और दिल्ली में भी 15 मार्च के बाद तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री अधिक है।

इसके साथ ही दिल्ली वासियों को अगले दो दिन मिलेगी लू से राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन बाद में फिर से भीषण लू चलने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। तेज़ धूप के कारण गर्मी और बढ़ेगी। जमीन में नमी खत्म होने के आसार। कई जिलों में तेज लू चलने की जताई आशंका।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 755

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *