मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों… MP में ढाई साल के अफेयर के बाद गर्लफ्रेंड ने की कही और सगाई, फिर आशिक ने

उमाकांत त्रिपाठी।ग्वालियर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। वह उसकी शादी कहीं और तय होने से नाराज था। उसे इस बात का भी गुस्सा था कि शादी तय होते ही प्रेमिका ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। ढाई साल तक चला अफेयर इस तरह खत्म होने से वह बौखला गया था।20 जनवरी की दोपहर करीब 1:45 बजे आरोपी समीर कुशवाह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां युवती ने उसे वापस जाने को कह दिया। यही बात समीर को नागवार गुजरी। वह मानने को तैयार नहीं हुआ कि जो लड़की कभी उससे मिलने के लिए दीवार फांदकर आती थी, वही अब उससे बात तक नहीं करना चाहती।

 

गुस्से में उसने पास ही पड़े हंसिए से निशा के गले पर वार कर दिया। तड़पती हुई निशा से उसने गुस्से में पूछा- जब मुझे छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों कर रही थी? वह तब तक वहीं खड़ा रहा, जब तक निशा की सांसें थम नहीं गईं।पुलिस ने आरोपी समीर को 22 जनवरी की रात गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ में उसने अपने प्रेम संबंधों और हत्या के दौरान का पूरा घटनाक्रम भी बताया।

ढाई साल पहले दोस्ती से शुरू हुआ था प्यार
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित छोटे बाबा की पहाड़ी पर रहने वाली निशा कुशवाह (21) की उसके पड़ोसी युवक समीर कुशवाह से दोस्ती थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और करीब ढाई साल पहले उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें तक खाई थीं।

इस बीच निशा के माता-पिता ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। समीर बेरोजगार था। जिस कारण निशा के परिजन उसे पसंद नहीं करते थे। माता-पिता के दबाव में निशा ने भी शादी के लिए हां कर दी। शादी की तारीख 20 अप्रैल तय हो गई थी।परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। ऐसे में समीर से निशा दूरी बनाने लगी। यही बात समीर को नागवार गुजर रही थी। वह लगातार उससे बात करने की कोशिश करता रहा, लेकिन निशा हर बार उसे नजरअंदाज करने लगी। इससे उसका गुस्सा बढ़ता चला गया।

मंगेतर को दी धमकी
निशा की शादी रोकने के लिए समीर ने कई हथकंडे अपनाए। उसने मोहल्ले में निशा की बदनामी की और उसके मंगेतर को फोन कर अपने अफेयर की जानकारी दी। इसके बाद भी जब शादी नहीं टूटी तो उसने मंगेतर को धमकी दी कि अगर वह बारात लेकर आया तो गोली मार देगा।

वारदात के दिन समीर बाउंड्री वॉल फांदकर आया
इस बीच, 20 जनवरी को निशा घर में अकेली थी। उसकी भाभी अपने बेटे को टीका लगवाने आंगनवाड़ी गई थी। इसी दौरान समीर बाउंड्री वॉल फांदकर घर में घुस गया। उसने निशा का हाथ पकड़कर उससे शादी करने की गुहार लगाई, लेकिन निशा ने साफ इनकार कर दिया। उसने कहा- मेरी शादी तय हो चुकी है। तुम यहां से चले जाओ।गुस्से में समीर ने हंसिया से उसके गले पर दो बार हमला किया। जब वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और तड़पने लगी तो उसने पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया। निशा की मौत होने के बाद वह बाइक से फरार हो गया।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *