न्यूज़भारतमध्य प्रदेश

इंदौर: मध्यप्रदेश की स्टार्टअप नीति का आज शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्टार्टअप कम्यूनिटी को करेंगे संबोधित, होंगे अलग-अलग सत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में आयोजित होने वाली मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप संगोष्ठी के दौरान 13 मई, 2022 को सायं सात बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप नीति का शुभारंभ करेंगे।

वे मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप पोर्टल की भी शुरूआत करेंगे, जिससे स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को प्रोत्साहन देने में सुविधा होगी।

मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप संगोष्ठी में स्टार्ट-अप इको-सिस्टम के विभिन्न दिग्गज हिस्सा लेंगे, जिनमें सरकार और निजी क्षेत्र के नीति-निर्माता, नवोन्मेषक, उद्यमी, अकादमीशियन, निवेशक, परामर्शदाता और अन्य हितधारक शामिल हैं।

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न प्रकार के सत्रों का आयोजन किया जायेग। इनमें आपसी परामर्श के सत्र को रखा गया है, जिसमें सभी स्टार्ट-अप को शिक्षा संस्थानों तथा स्टार्ट-अप स्पेस की हस्तियों से चर्चा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही स्टार्ट-अप कैसे शुरू किया जाये, इस पर भी एक सत्र होगा।

इस सत्र में नीति-निर्माता मार्गदर्शन करेंगे। प्रोत्साहन सत्र में स्टार्ट-अप को मौका मिलेगा कि वे निवेशकों का सहयोग प्राप्त करें और वित्तपोषण के लिये अपने विचार बता सकें।

इको-सिस्टम सत्र में प्रतिभागियों को ब्रांड वैल्यू के बारे में तथा राज्य में स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को बढ़ावा देने की जानकारी मिलेगी। एक स्टार्ट-अप एक्सपो भी होगा, जिसमें नये रुझानों और नवोन्मेषों के बारे में बताया जायेगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 885

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *