मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

भैया, अगली बार से नहीं होगा, जाने दीजिए.. MP में बजरंग दल ने हिंदू लड़की को मुस्लिम के साथ OYO में पकड़ा, गिड़गिड़ाती दिखी गर्लफ्रेंड.!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कटंगी बाइपास स्थित होटल सुकून में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छापा मार दिया। आरोप है कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल के कमरों की तलाशी शुरू कर दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को पहले से सूचना मिली थी कि एक महिला अपनी कार से दूसरी युवती को लेकर होटल पहुंची है। इसी आधार पर कार्यकर्ताओं ने होटल में दबिश दी। जब एक कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो वहां दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। दावा किया गया कि होटल के रजिस्टर में इन लोगों की कोई एंट्री दर्ज नहीं थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

घटना के दौरान होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी बात सामने आई है। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन पर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने और मोटी रकम लेकर कमरे उपलब्ध कराने के आरोप लगाए। देखते ही देखते होटल परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने होटल में तोड़फोड़ की और पकड़े गए युवकों को कमरे से बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पकड़े गए युवकों में से एक की पहचान फरहज अली कादरी निवासी मुजावर मोहल्ला, रानी दुर्गावती वार्ड के रूप में बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों युवकों और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, जब पुलिस आरोपियों को वाहन में बैठा रही थी, उसी दौरान कुछ उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही युवकों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह सभी को सुरक्षित वाहन में बैठाकर थाने पहुंचाया।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज, आईडी प्रूफ तथा एंट्री रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर होटल संचालक और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Posts

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

1 of 812

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *