मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP की इस खूबसूरत लड़की ने 52 साल के शख्स को किया किडनैप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर…!

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी 52 वर्षीय शख्स को मुस्कान नाम की लड़की ने अपने जाल में फंसा लिया. मामला तब खुला जब युवती ने अश्लील वीडियो बनाकर 6 लाख रुपये की मांग की. पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स की पहचान एक साल पहले मऊरानीपुर मेले में मुस्कान नाम की युवती से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फोन पर लगातार बातचीत होती रही. शुक्रवार को उसने शख्स को टीकमगढ़ मिलने के लिए बुलाया था.

रविवार को हनी ट्रैप मामले में महिला आरोपी मुस्कान का सहयोगी मुख्य सरगना इरफान खान को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी जुबेर खान अब भी इस मामले में फरार है. पुलिस ने बताया कि जब शख्स, मुस्कान के घर पहुंचा तो उसने पहले उसे अपने झांसे में लिया और फिर अश्लील वीडियो बना लिए. इसके बाद मुस्कान ने उसे बंधक बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. उसने उससे 6 लाख रुपये की डिमांड की. घबराए शख्स ने अपने भतीजे को पैसे लेकर युवती के घर बुलाया.

शुक्रवार शाम को भतीजा पैसे लेकर टीकमगढ़ पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही मुस्कान पैसे लेने आई, उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार मुस्कान पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही है और कई लोगों को हनीट्रैप में फंसा चुकी है. पुलिस ने मुस्कान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही दो अन्य लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है जो अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 794

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *