महाराष्ट्र

पुणे में पवार परिवार पर गृहमंत्री अमित शाह का तीखा हमला, बोले- भ्रष्टाचार के सबसे बड़ा सरगना शरद पवार

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र के पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के अधिवेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कमल फुल युति (महायुती) की सरकार फिर से बनाने के लिए आज का सम्मेलन है। पीएम मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने की हैट्रिक लगाई है। महाराष्ट्र में भी जीत की हेक्ट्रिक होनी चाहिए। अमित शाह ने महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों का सबसे बड़ा सरगना भी कहा है।

देश कर रहा UCC का इंतजार -शाह बोले
बीजेपी के अधिवेशन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ता बाहर निकलें। इस बार भी महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत की सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बनेगी। उत्तराखंड में यूसीसी लाया गया है। देश अब यूसीसी का इंतजार कर रहा है।

फाड़नवीस सरकार लाई कई योजनाएं
मोदी सरकार कई योजनाएं लाई है। देवेंद्र फाड़नवीस की सरकार ने भी लाड़ली बहन और लाड़ला भाई योजना लाई है। कांग्रेस अब भ्रम फैला रही इतने साल सरकार थी तब क्यों गरीब आदिवासियों का भला नहीं किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि समाज के हर तबके को न्याय देने का काम बीजेपी ने किया है। विपक्ष झूठ फैला रहा है। दूध का पाउडर इंपोर्ट करने का विपक्ष ने झुठ फैलाया है।

शरद पवार को लेकर बोले शाह
शाह ने कहा कि शरद पवार नए-नए जाल तैयार कर रही है। जब-जब बीजेपी सरकार राज्य में आती है। मराठा आरक्षण मिलता है। जब-जब शरद पवार सरकार आती है। मराठा आरक्षण खत्म हो जाता है। भ्रष्टाचार के सबसे बड़ा सरगना शरद पवार हैं। शरद पवार ने भ्रष्टाचार की संस्थायें खड़ी की हैं। महाराष्ट्र में अब यह नहीं चलेगा।
पार्टी के अधिवेशन कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि एक बार बीजेपी हरियाणा और महाराष्ट्र जीतेगी तो राहुल गांधी का अहंकार चूर-चूर हो जाएगा। कांग्रेस पराजय में भी अहंकारी है। राहुल गांधी अनूठा उदाहरण पेश कर रहे हैं।

 

Related Posts

एक ही लड़की ने नौ बार मनाई सुहागरात, हर बार नया दूल्हा, ऐसा केस पहले कभी नहीं हुआ

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर…

मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, एकनाथ शिंदे और CM चेहरे पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *