खबर टीम इंडिया की।भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। 1989 के बाद यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इंग्लैण्ड के बाथ में 65 वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें भारत के 6 छात्रों ने भाग लिया था। भारत ने इस गणित ओलंपियाड में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है।
दूसरे युवाओं को मिलेगी मोटिवेशन
इस साल इंग्लैंड के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया था. इसमें भारत के 6 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. भारत ने इस ओलंपियाड में 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवाया है. यह कामयाबी भारतीय युवाओं के मन में गणित को हर खत्म करके, इसमें दिलचस्पी बढ़ाने और इस क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी.
पीएम मोदी बोले
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि, यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में चौथे स्थान पर आया है। हमारा दल 4 स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। यह उपलब्धि कई अन्य लोगों को प्रेरित करेगी।” युवा और गणित को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करें।














