न्यूज़भारतमहाराष्ट्र

शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी, किरीट सोमैया की पत्नी ने दर्ज कराया 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मेधा सोमैया ने आरोप लगाया है कि संजय राउत ने बिना किसी सबूत के शौचालय घोटाले में उनका और उनके परिवार का नाम घसीटा है। मेधा और पति किरीट सोमैया पर संजय राउत ने भायंदर नगर निगम के तहत आने वाले इलाके में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के नाम पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था।

सोमवार को इसी मामले में मुंबई हाई कोर्ट में मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया। याचिका में मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 503, 506 और 509 के तहत केस दर्ज करने की आग्रह की है। इससे पहले मुंबई के मुलुंड पूर्व के नवघर थाने में मेधा सोमैया संजय राउत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दे चुकी हैं।

किरीट सोमैया ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए आरोपों का संजय राउत अगर सबूत देते हैं तभी हम जवाब देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले किरीट सोमैया पर आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए 57 करोड़ रूपए का फंड जुटाने और उसे गबन करने का आरोप लगा था। पूर्व सैन्यकर्मी द्वारा की गई शिकायत पर किरीट सोमैया के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी जिसकी अभी जांच चल रही है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *